देश

चुनावी वादों को लेकर ‘सेसीएम डॉट कॉम’ अभियान शुरू किया

कर्नाटक में कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को ‘सेसीएम क्यूआर कोड’ के साथ ‘सेसीएम डॉट कॉम’ अभियान जारी किया और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर निशाना साधा। कर्नाटक में कुछ महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस राज्य की सत्ता फिर से हासिल करने की मशक्कत कर रही है। विपक्षी दल ने आरोप लगाया कि भाजपा के 600 वादों में से 90 प्रतिशत अधूरे हैं।

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उसने इसके तहत एक वेबसाइट जारी की है जिसमें इस अभियान का गीत भी है। कन्नड में लिखे गीत का शीर्षक है ‘‘क्या आपके पास जवाब है’’? वेबसाइट में उन सभी प्रश्नों को सूचीबद्ध किया गया है जो कांग्रेस ने अब तक भाजपा से पूछे हैं। विपक्षी पार्टी ने कहा, ‘‘अभी तक 50 में से एक भी प्रश्न का उत्तर नहीं देने वाली भाजपा ने अपनी चुप्पी के जरिये अपनी गलती को स्वीकार लिया है।’’कर्नाटक कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख प्रियंक खरगे ने सत्तारूढ़ भाजपा से कहा, ‘‘अगर आप केवल पेसीएम अभियान से बोल सकते हैं तो हम आपकी नाकामियों का जवाब देने के लिए सेसीएम अभियान शुरू करेंगे।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button