देश
22 साल से CM का दायित्व निभाते आ रहे हैं
नवल, ताजा या कहे नवीन, शब्द अलग-अलग लेकिन मतलब सिर्फ एक यानि कि नया। एक चेहरा जो हमेशा ओडिशा के लोगों के लिए नया और भरोसेमंद माना जाता रहा है वो भी पिछले दो दशकों से भी ज्यादा समय से जिसके तिलिस्म को भेदने के लिए मनमोहन सिंह से लेकर नरेंद्र मोदी तक प्रयास करते रहे कि वो पप्पू का तिलिस्म तोड़ दें। नवीन पटनायक जिनके घर का नाम पप्पू है। जो बीजू जनता दल के सर्वे-सर्वा हैं और पिछले 22वर्षों से लगातार ओडिशा के मुख्यमंत्री हैं और ओडिशा की राजनीति की धुरी भी हैं। राज्य में आयोजित होने वाले ‘मेक-इन-ओडिशा’ कॉन्क्लेव के तीसरे संस्करण के लिए निवेशकों की बैठक में भाग लेने के लिए 16 अक्टूबर यानी अपने जन्मदिन पर नवीन पटनायक हैदराबाद के लिए उड़ान भरेंगे।






