CrimeUP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

हरदोई में भीषण सड़क हादसा, कार-ऑटो की टक्कर में एक की मौत,कई घायल

रिपोर्ट-बी जी मिश्र

जन एक्सप्रेस /हरदोई :-  शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में महुआ टोला स्थित स्वराज एजेंसी के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। कार और ऑटो की जोरदार टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर दूसरे ऑटो से जा भिड़ा।हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई,जबकि महिलाओं,बच्चों और बुजुर्गों समेत आठ लोग घायल हो गए।टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।सभी घायलों को सीएचसी शाहाबाद में भर्ती कराया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112, शाहाबाद कोतवाली पुलिस और कई एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं।पुलिस ने तत्काल राहत-बचाव शुरू किया।गंभीर रूप से घायल रघुवीर पुत्र कृष्ण पाल,निवासी ग्राम पसगामा,थाना बेहटा गोकुल को पुलिस अपनी गाड़ी से अस्पताल लेकर पहुंची,लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।

घायलों में उपेंद्र सिंह यादव निवासी फिरोजपुर खुर्द, चंद्रकाली निवासी मडिया, शिवनारायण यादव निवासी वहरैया, मगरे लाल निवासी दनियापुर, सोमवती निवासी पाली, आदित्य पांडे निवासी महुई पुरी, अनामिका और इंद्र मोहन निवासी नई बस्ती शामिल हैं। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की वजह और वाहनों की स्थिति की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button