बिहार

अधिक बर्तन होंगे तो थोड़ा बहुत शोर तो होता ही है

बिहार:  बेगूसराय में सड़क पर अंधाधुंध गोलीबारी की घटना ने देशभर में सुर्खियां बटोरी हैं। घटना के 20 घंटे से भी ज्यादा बीत जाने के बावजूद पुलिस प्रशासन के हाथ खाली नजर आ रहे हैं। वारदात को अंजाम देने वाले बाइकसवार बदमाशों को पुलिस दबोचने में अभी तक कामयाब नहीं हो पाई है। वहीं सात पुलसकर्मियों को सस्पेंड भी कर दिया गया है। वहीं रेप जैसी घटना को लेकर  नेताओं की संवेदनहीनता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने इसको लेकर बेतुका बयान दिया है।

जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार की आबादी 12 करोड़ है और इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।  बता दें की जीतन राम मांझी मंगलवार को वैशाली के भगवानपुर में पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के पुण्यतिथि कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए वैशाली जिले के जंदाहा सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब आप देखिए कि जब ज्यादा बर्तन होते हैं तो खनक होती है। इस तरह की वारदात के पीछे सरकार को बदनाम करने की साजिश भी रची जाती है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button