मनोरंजन
हैरी पॉटर स्टार रॉबी का हुआ निधन
‘हैरी पॉटर’ की सभी फिल्मों में ‘हैग्रिड’ का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों पर छाने वाले हॉलीवुड स्टार और अद्वितीय प्रतिभा के धनी रॉबी कोल्ट्रेन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका निधन 72 वर्ष की उम्र में हुआ। उनकी मौत से हॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। हैरी पॉटर के चाहने वालों के लिए भी ये दुखद पल है।






