उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़

सीडीओ ने स्थायी/अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों हेतु नामित नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक

विकास भवन में बने गौशाला सेल से गोवंशों पर रखी जायेगी नजर - सीडीओ

जन एक्सप्रेस, ब्यूरो प्रतापगढ़. मुख्य विकास अधिकारी डा. दिव्या मिश्रा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जनपद के विकास खण्डों में ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित स्थायी/अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशो की समुचित व्यवस्थाओं यथा-देखभाल, भरण-पोषण, भूसा चारा, केयर टेकर, इन्फ्रास्टाक्चर आदि का स्थलीय निरीक्षण/सत्यापन हेतु नामित नोडल जांच अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। सत्यापन हेतु बनायी गयी पी०पी०टी० को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाते हुये प्रशिक्षण दिया गया तथा निर्देशित किया गया कि निरीक्षण हेतु निर्धारित बिन्दुओं यथा-गोवंशों की संख्या वर्गवार, टैग, शेड, सिकवार्ड, भूसा भण्डारण, साइलेज, चिकित्सा, मृत गोवंशों का विवरण, विद्युत, पेयजल, केयर टेकर, पूलिंग, अभिलेख से सम्बन्धित लगभग 78 बिन्दुओं पर स्पष्ट रिपोर्ट विकास भवन में स्थित कक्ष संख्या-79 में उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। नोडल/सत्यापन अधिकारियों को अवगत कराया गया कि उक्त कक्ष संख्या में गोशाला सेल स्थापित किया जा रहा है, जिसके नोडल अधिकारी शक्ति पाल सिंह अपर सांख्यिकीय अधिकारी, कार्यालय जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रतापगढ़ को नामित किया गया है, जो प्रत्येक दिवस में गौशालाओं के संबंध में पायी गयी कमियों के निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेगें ताकि गौशाला में किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित निदान हो सकें तथा गौशालाओं में संरक्षित गोवंश की स्वास्थ्य एवं भरण-पोषण तथा रख-रखाव की उत्तम व्यवस्था की सतत निगरानी रहे। प्रत्येक गौशाला में 03 या 04 सी०सी० टीवी कैमरा आवश्कतानुसार लगाये जायेगें, जिसका कन्ट्रोल गौशाला सेल तथा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया जायेगा तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था/कमी व अनियमितता पाये जाने पर दोषी अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। समीक्षा के दौरान जिला विकास अधिकारी के0एन0 पाण्डेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. प्रदीप कुमार, समस्त नोडल/जांच अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button