उत्तर प्रदेशहरदोई

हरदोई में सीडीओ नेहा व्याडवाल ने स्कूल चलो अभियान की समीक्षा की, 100% नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश

जन एक्सप्रेस/हरदोई। हरदोई में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूल चलो अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप छात्रों का नामांकन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से ड्रॉपआउट और आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान कर उनका शत-प्रतिशत नामांकन प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए।

सीडीओ ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करने और अभियान की प्रगति की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को भी जागरूक किया जाए ताकि वे अपने बच्चों को प्रतिदिन निर्धारित यूनिफॉर्म में विद्यालय भेजें।

उन्होंने यह भी कहा कि केवल नामांकन बढ़ाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सभी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करना भी उतना ही आवश्यक है, जिससे बच्चों को बेहतर शिक्षा का लाभ मिल सके।

बैठक में डायट प्राचार्य रामेन्द्र सिंह, प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभाष कुंवर सिंह सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button