उत्तराखंड
आपदा नोडल अधिकारियों को क्षमता निर्माण की प्रशिक्षण में दी जानकारी

देहरादून । यूएसडीएमए के विशेषज्ञों की ओर से विभिन्न विभागों के आपदा नोडल अधिकारियों को मंगलवार को प्रशिक्षण के दूसरे दिन क्षमता निर्माण की जानकारी दी गई।
उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के आपदा प्रबन्धन विशेषज्ञों की ओर से प्रतिदिन सचिवालय में विभिन्न विभागों के आपदा नोडल अधिकारियों के क्षमता निर्माण (कैपेसिटी बिल्डिंग) के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कैपेसिटी बिल्डिंग के लिए सचेत एप, रिसोर्स मैपिंग, फोरकास्टिंग सिस्टम, एपीआई लिंकिंग,ऑड अवर स्ट्रेटजी, आपदा प्रबन्धन में नई टेक्नॉलॉजी का उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी गई।






