उत्तराखंडपुरोला

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: पुरोला में भव्य योग कार्यक्रम

विधायक दुर्गेश लाल समेत सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास

जन एक्सप्रेस/ पुरोला: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी जनपद के पुरोला स्थित आईएसबीटी परिसर में भारत स्वाभिमान और भारतीय जनता पार्टी पुरोला के संयुक्त तत्वावधान में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है। आज दुनिया के अनेक देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, जो भारत की प्राचीन संस्कृति और योग परंपरा का सम्मान है। उन्होंने सभी लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ, निरोग तथा सशक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

योगाचार्यों ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश लाल, दीप्ति रावत भारद्वाज, डॉ. स्वराज विद्वान, बलवीर गुनियाल, सतेंद्र राणा, पूर्व विधायक मालचंद, ब्लॉक प्रमुख निशीता शाह, मंडल अध्यक्ष रामचंद्र पंवार, सुनील भंडारी, बलदेव रावत, जयवीर रावत, गुटकेश रतूड़ी, युद्धवीर सिंह असवाल, बहतर सिंह राणा सहित भाजपा के पदाधिकारी, भारत स्वाभिमान मंच के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

वहीं दूसरी ओर संत निरंकारी सत्संग भवन में नगर पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। नगर क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन किए। कार्यक्रम में लोगों को नियमित योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button