देश
जानें नागरिक उड्डयन मंत्री का जवाब
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दिनों खूब सुर्खियों में है। दरअसल, भगवंत मान 11 से 18 सितंबर तक जर्मनी के दौरे पर थे। इन सबके बीच विपक्ष की ओर से भगवंत मान को लेकर बड़ा दावा किया गया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि नशे में धुत होने के कारण भगवंत मान को फ्रेंकफर्ट में लुफ्थांसा के विमान से उतार दिया गया। इतना ही नहीं, मान पर सीधे तौर पर आरोप लगाया गया कि वह पूरी तरह से नशे में थे जिसकी वजह से फ्लाइट उड़ान भरने में देरी हुई। विपक्ष की ओर से पूरे मामले को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी सवाल पूछा गया। विपक्ष ने सिंधिया से पूरे मामले की जांच कर जवाब की मांग की थी।






