भगवान राम नहीं चाहते उनके नाम का दुरूपयोग हो इसलिए भाजपा हारी : प्रो.रामगोपाल

इटावा । समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने रविवार को अपने पैतृक गांव पहुंचे। वहां पर उन्होंने एक पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी को जमकर कोसा और कहा कि भगवान राम के नाम का दुरूपयोग करने वाली भाजपा को उन सीटों पर हार मिली है, जहां—जहां पर भगवान राम रुके थे। अब मार्यादा पुरूषोतम भगवान राम इन्हें अपने नाम दुरूपयोग होने देंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का झूठ का बुलबुला था, वह अब फूट गया है। इन लोगों ने लगातार झूठे वादे जनता से किए हैं, अब जनता भी समझ गई है।
उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों वाली सीटों पर जहां-जहां पर भगवान राम रुके थे अयोध्या से लेकर रामेश्वर तक चित्रकूट दक्षिण नासिक से होते हुए ऐसी कोई जगह नहीं जहां-जहां भगवान राम ठहरे हों और वहां भाजपा जीती हो।
उन्होंने कहा कि अब तो भगवान राम ने भी भाजपा को नकार दिया है। मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्रीराम कभी नहीं चाहते कि उनके नाम का दुरूपयोग हो। इन्होंने कर्नाटक में बजरंगबली का दुरूपयोग करना चाहा तो कर्नाटक में बजरंगबली ने उनकी टांग तोड़ दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रशासन का अगर दुरूपयोग न होता तो अकेले उत्तर प्रदेश से भाजपा को हार दिया होता।