लखनऊ के शर्मा चाय वाले का बेटा गिरफ्तार! Viral Video बना सबूत

जन एक्सप्रेस /लखनऊ :- राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित बर्थडे पार्टी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी सहित कई लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है।
पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो की जांच की गई, जिसमें पार्टी के दौरान खुलेआम फायरिंग किए जाने के संकेत मिले। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटना से जुड़े लोगों की पहचान शुरू की और संबंधित आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर हर्ष फायरिंग कानूनन अपराध है और इससे किसी भी व्यक्ति की जान को खतरा हो सकता है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि फायरिंग में इस्तेमाल किया गया हथियार लाइसेंसी था या अवैध।






