महिला को शादी का झांसा देकर बनाया हवस का शिकार

जन एक्सप्रेस /कानपुर नगर : शहर में एक विवाहिता से युवक ने फेसबुक पर दोस्ती कर महिला को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके विरोध करने पर आत्महत्या की धमकी दी। जब महिला उसके चंगुल में फस गई तो उसका शारीरिक शोषण किया। फिर दूसरी युवती से सगाई कर ली। पीड़िता ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ नवाबगंज थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
सूत्रों के मुताबिक नवाबगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता महिला एजुकेशन पे के लिए जागरूकता फैलाने का काम करती है। पीड़िता के मुताबिक 7 साल पहले उसके फेसबुक मैसेंजर पर मानवेंद्र प्रताप सिंह की आईडी से मैसेज आना शुरू हुआ। जिसको उन्होंने पहले इग्नोर किया। पीड़िता के मुताबिक मानवेंद्र भी एजुकेशन जागरूकता फैलाने का काम करता था। महिला को लगातार मैसेज करने पर उसने साथ में काम करने वाली सहकर्मी सहेली से उसके बारे में पूछताछ की। तब उसने मानवेंद्र के बारे में जानकारी दें। इसके बाद पीड़िता ने फेसबुक पर उसकी रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली।
फोन नंबर एक्सचेंज करने के लिए बनाया दबाव
पीड़िता के मुताबिक मैसेंजर पर बात होने के बाद मानवेंद्र ने बातों बातों में उसका मोबाइल नंबर मांगा। जब उसने मोबाइल नंबर देने से इनकार किया तो मानवेंद्र ने धमकी दी। इसके बाद महिला ने नंबर दे दिया। इसके बाद दोनों की व्हाट्सएप एप मैसेज पर भी बात होने लगी। फोन पर भी दोनों की बात होती रही। इधर कुछ दिन बाद मानवेंद्र ने पीड़िता से कहा कि वह उसे पसंद करता है और उससे प्रेम करने लगा है। पीड़िता ने कहा कि हमारी शादी हो चुकी है और दो बच्चे भी हैं। तब मानवेंद्र ने कहा कि उसे सब मालूम है और वह एक साल से पीड़िता के बारे में जानकारी जुटा रहा था। पीड़िता ने मानवेंद्र से यह भी कहा कि वह उस उम्र में बड़ी है। मगर आरोपी इसे भी मानने को तैयार नहीं था। श्वेता के मुताबिक इसके बाद उसने महावीर से बातचीत बंद कर दी और सारे सोशल मीडिया एकाउंट्स पर उसे ब्लॉक कर दिया।
वीडियो कॉल पर जहर पीकर मरने की दी धमकी पीड़िता के मुताबिक इसके बाद आरोपी मानवेंद्र ने एक अन्य नंबर से वीडियो कॉल किया। कॉल उठाने पर उसने पीड़िता को जहर किसी से दिखाते हुए कहा कि अगर पीड़िता ने उससे शादी के लिए हां नहीं किया तो वह जहर पी लेगा। पीड़िता ने मना किया तो मानवेंद्र ने जहर पी लिया। पीड़िता के मुताबिक उसने मानवेंद्र के पिता को घबराकर फोन कर दिया। अगले दिन उसने फिर पिता से बात की तो पता चला कि मानवेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी बताया कि अब वह ठीक है।
पीड़िता को कई बार मॉल में मिलने को बुलाया
पीड़िता के मुताबिक मानवेंद्र सुहाग नगर फिरोजाबाद का रहने वाला है। जहर खाने के 10 दिन बाद मानवेंद्र पीड़िता से मिलने कानपुर आया। उसने पीड़िता को मॉल बुलाया। जब पीड़िता ने मना किया तो आरोपी ने धमकी दी कि अगर पीड़िता नहीं आई तो वह उसके घर पहुंच जाएगा। इस पर पीड़िता डर गई और उससे मिलने पहुंची। वहां पर भी आरोपी ने शादी की बात छेड़ी तो पीड़िता ने मना कर दिया। इस पर उसने जब से ब्लड निकल कर हाथ काट लिया। तब पीड़िता ने उसे समझाया और चली गई। पीड़िता के मुताबिक लगातार उसके फोन आते रहे मगर पीड़िता ने जवाब नहीं दिया।
मेरा घर तुड़वा दिया, घर से अलग कर दिया
पीड़िता के मुताबिक मानवेंद्र ने उसका घर तुड़वा दिया। वह उसके बहकावे में आकर पति से झगड़ना लगी और दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होने लगा। पीड़िता के मुताबिक मानवेंद्र ने उसे ज्यादा दिया कि जब उसके खाते में ₹2 लाख रुपए हो जाएंगे तो दोनों भाग जाएंगे। यह झांसा देकर 2 साल तक उसने रेप किया। इसके कुछ दिनों बाद मुझे पता चला की 10 दिसंबर 2024 को मानवेंद्र ने दूसरी लड़की से सगाई कर ली है। उसने जब मानवेंद्र से पूछा तो मानवेंद्र ने पीड़िता के ससुराल फोन करके सारी बात बता दी। जिसके कारण पीड़िता को ससुराल से भी निकाल दिया गया।