बिहार
छोड़ सकते हैं राजद के प्रदेश अध्यक्ष का पद!
बिहार: एक पिता के लिए सबसे ज्यादा खुशी की बात यह होती है कि उसका बेटा सम्मानजनक तरीके से अपनी जिंदगी जीए। हालांकि, जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह का जिस तरीके से बिहार सरकार में इस्तीफा हुआ, उसने जगदानंद सिंह को ठेस पहुंचाई है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सुधाकर सिंह ने खुद इस्तीफा दिया है या फिर उनसे इस्तीफा लिया गया है। लेकिन कहीं ना कहीं जो कुछ भी हुआ है उससे जगदानंद सिंह खुश नहीं हैं। सुधाकर सिंह बिहार सरकार में कृषि मंत्री थे। लगातार वो नीतीश सरकार पर सवाल उठा रहे थे। कुछ दिन पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा भी मंजूर हो गया। सुधाकर सिंह ने भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाया था। इन तमाम घटनाक्रमों पर जगदानंद सिंह नाराज हैं।






