देश

राजस्थान के बालाेतरा में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके

जयपुर । राजस्थान के बालाेतरा जिले में साेमवार काे भूकंप के हलके झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई।

नेशनल सेंटर फार सिस्माेलाॅजी की अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार दाेपहर एक बजकर 43 मिनट पर आए इस भूकम्प का केन्द्र बालाेतरा में धरती से करीब पांच किलाेमीटर नीचे दर्ज किया गया है। भूकम्प के झटके भारत पाकिस्तान सीमा से लेकर जाेधपुर जिले के कुछ इलाकाें में महसूस किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button