राज्य मंत्री ने बालाघाट में 56 लाख रुपये के कार्यों का किया भूमि-पूजन व लोकार्पण

भोपाल । आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राम किशोर कावरे ‘नानो’ ने कहा है कि राज्य सरकार की योजना का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने स्थानीय जन-प्रतिनिधियों से इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आग्रह किया। राज्य मंत्री आज शुक्रवार को बालाघाट जिले के परसवाड़ा क्षेत्र के हर्राभाट में 56 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन के बाद विकास पर्व को संबोधित कर रहे थे। राज्य मंत्री ने कार्यक्रम के प्रारंभ में कन्या पूजन किया।
राज्य मंत्री कावरे ने कहा कि 16 जुलाई से प्रारंभ हुए विकास पर्व के दौरान जिले में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जा रहा है। इन सभी कार्यों को प्राथमिकता से समय पर पूरा किया जाएगा। राज्य मंत्री कावरे ने ग्राम सहेजना, मरारीटोला, डूडगांव, हर्राभाटा में सभा मंच, स्टॉपडेम, उचित मूल्य दुकान, पुलिया निर्माण, सीएससी भवन का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।






