उत्तर प्रदेशबहराइचराज्य खबरेंहेल्थ

बहराइच के चित्तौरा CHC में 75 लाख से बनेगी आधुनिक पैथोलॉजी लैब, ढाई लाख आबादी को मिलेगा लाभ

जन एक्सप्रेस /बहराइच :- शहर से सटे चित्तौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। यहां 75 लाख रुपये की लागत से आधुनिक पैथोलॉजी लैब का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन से बजट स्वीकृत हो चुका है।

नई पैथोलॉजी लैब के निर्माण के बाद क्षेत्र के मरीजों को रक्त, जैव रासायनिक (Biochemical) और अन्य आवश्यक जांचों की सुविधा एक ही परिसर में उपलब्ध होगी। इससे करीब 90 ग्राम पंचायतों की ढाई लाख आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।

वर्तमान में चित्तौरा सीएचसी में सीमित संसाधनों के कारण मरीजों को कई महत्वपूर्ण जांचों के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। खून, यूरिन और अन्य जांचों के लिए लोगों को समय और धन दोनों खर्च करना पड़ता है।

इसी समस्या को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संजय कुमार शर्मा ने शासन को आधुनिक पैथोलॉजी लैब स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है।

नई लैब शुरू होने के बाद मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर जांच सुविधाएं मिलेंगी। इससे जांच रिपोर्ट जल्दी उपलब्ध होगी और चिकित्सकों को समय पर उपचार शुरू करने में सुविधा मिलेगी।

स्वास्थ्य सूचना एवं शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि नई पैथोलॉजी लैब में अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की जाएंगी, जिससे विभिन्न प्रकार की जांचें उच्च गुणवत्ता के साथ की जा सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button