विदेश
लिस्टर पुलिस ने नवरात्रि और दिवाली पर दिया सुरक्षा का भरोसा
ब्रिटे के लिस्टेर शहर में बीते कुछ दिनों से हिंदू-मुस्लिम समुदाय के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच से शुरू हुआ तनाव हिंदू मुस्लिम दंगे में बदल चुका है। शहर में सांप्रदायिक झड़पें हुईं हैं। इसको देखते हुए भारतीय उच्चायोग ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं अब ब्रिटेन की पुलिस ने स्थानीय लोगों को पूरी सुरक्षा का भरोसा दिया है। लीसेस्टर पुलिस ने एक ट्वीट में हिंदू समुदाय से अपने आगामी त्योहारों की तैयारी करने को कहा है। हालांकि इस ट्वीट को भारतीय ट्विटर समुदाय से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।






