देश

शिरडी में होगी NCP की बैठक

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी राज्य स्तरीय बैठक 4 और 5 नवंबर को महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के शिरडी में होगी। राकांपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि पार्टी प्रमुख शरद पवार के साथ विचार-विमर्श के बाद यह फैसला किया गया।

उन्होंने कहा कि दो दिनों की बैठक में राज्य के सभी प्रमुख नेता भाग लेंगे। पाटिल ने कहा, आज की बैठक में राष्ट्रीय मुद्दों और आगामी निकाय एवं स्थानीय निकाय चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button