बिहार

प्रशांत किशोर के बयान पर बोले नीतीश कुमार

बिहार:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया गया। उन्होंने कहा कि नीतीश महागठबंधन छोड़कर फिर से बीजेपी नेतृत्व वाले राजग में वापसी कर सकते हैं। पीके के बयान के बाद नीतीश कुमार की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि वह अपने प्रचार के लिए बोलते हैं और जो चाहें बोल सकते हैं, हमें परवाह नहीं है। वह जवान है। एक समय था जब मैं उनका सम्मान करता था…जिनका मैं सम्मान करता था उन्होंने मेरा अपमान किया था। बिहार के सीएम नीतीश कुमार प्रशांत किशोर की टिप्पणी पर कि वह भाजपा के संपर्क में हैं।
नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यू) ने उनकी इस टिप्पणी को खारिज करते हुए इसे भ्रामक बताया और कहा कि इसका मकसद भ्रम फैलाना है। बता दें कि प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं। उनकी इस यात्रा को सक्रिय राजनीति में आने के पहले के कदम के तौर पर देखा जा रहा है। प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश महागठबंधन को छोड़ भाजपा नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में वापसी कर सकते हैं। किशोर ने इसके पहले नीतीश के बारे में दावा किया था, ‘‘जब आपने राजग छोड़ दिया है तो उस पद को क्यों नहीं छोड़ रहे हैं।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button