अयोध्याउत्तर प्रदेश

मातृशक्ति के सहयोग से चार जून को खेलनी है भगवा होली: लल्लू सिंह

अयोध्या:  सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि होली का यह पारंपरिक उत्सव हमें आपसी सम्बन्धों का महत्व और प्यार के मूल्य को समझाता है तथा अन्त्योदय की परिकल्पना को साकार करता है। अंत्योदय की परिकल्पना को साकार करते हुए सरकार ने सभी को बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ दिया। सरकार ने महिलाओं के उत्थान व उनकी सामाजिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए नई संसद में पहला कानून नारी शक्ति वंदन अधिनियम बनाया। 4 जून को नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार पीएम बना भगवा होली खेलनी है। इसके लिए सभी मातृशक्तियां व्यापक जनसम्पर्क में जुट जाएं।

वह पूरा बाजार क्षेत्र के रामपुर हलवारा में महिला मोर्चा की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे।  इसके पूर्व महिलाओं ने सांस्कृतिक आयोजनों के मध्य जमकर फूलों की होली खेली और लोक कलाकार प्रकृति यादव की होली खेलें रघुबीरा अवध में, आज बिरज में होली रे रसिया, होली खेंले राम चारों भैया जैसी प्रस्तुति पर जमकर थिरकीं। महानगर मंत्री स्वाती सिंह व पूरा मंडल महामंत्री लक्ष्मी सिंह के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने एक दूसरे को गुझिया खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष आशा गौड़, अशोका द्विवेदी, बसंती सिंह, शकुंतला गौतम, सीता सिंह, नीलम जायसवाल, रेनुका पाण्डेय, नीलम चौरसिया, मंजू निषाद, सपना सिंह, ज्योति सिंह, मंजू शर्मा, प्रियंका मिश्रा, साधना वर्मा, साधना सिंह सहित अन्य मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button