उत्तर प्रदेशमहराजगंजराज्य खबरें

एनसीसी किरण पुस्तक का हुआ विमोचन

सैन्य परीक्षाओं की तैयारी में मददगार साबित होगी किताब, कैडेट्स को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन: कंडेल

जन एक्सप्रेस/महराजगंज: 79वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राधा कुमारी इंटर कॉलेज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब अंग्रेजी के अध्यापक और एनसीसी कैडेट कोर के एएनओ संतोष कुमार द्वारा लिखित पुस्तक ‘एनसीसी किरण’ का विमोचन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के संरक्षक और नेपाल राष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमंत्री देवेंद्र राज कंडेल, उपप्रबंधक, राजीव कुमार मिश्रा, प्रधानाचार्य रविकांत जाटव तथा नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भवन गुप्ता, कृष्ण कुमार संयुक्त रूप से पुस्तक का अनावरण किया है। इस अवसर पर संरक्षक श्री कण्डेल ने कहा कि संतोष कुमार ऊर्जावान और कर्मठ अध्यापक हैं। उनकी यह पुस्तक एनसीसी/एनडीए तथा आर्म्ड फोर्सेस की परीक्षा की तैयारी करने वाले कैडेट्स के लिए अत्यंत उपयोगी और महत्वपूर्ण साबित होगी। इसमें वर्णनात्मक सामग्री के साथ वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का संकलन भी है, जो विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध साबित होगा। प्रधानाचार्य रविकांत जाटव ने इसे विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों में एक नया अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट्स को अब तैयारी में स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन मिलेगा। भवन गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार की पुस्तकों का प्रकाशन युवाओं को सेना एवं अन्य सेवाओं में जाने की प्रेरणा देगा। वही एनसीसी किरण पुस्तक को लेकर छात्रों और शिक्षकों में उत्साह देखने को भी मिला।इस मौके पर सीटीओ प्रमोद कुमार, वेद प्रकाश, प्रमोद कुमार गुप्ता, सुनील कुमार, रामकेवल यादव सहित सभी अध्यापक और अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button