उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें
तमंचा संग दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, मुकदमा दर्ज कर भेजा चालान

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर :कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ताखा पूरब गांव में पुलिस ने दो युवकों को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धारा में चालान भेज दिया। क्षेत्र के ताखा पूरब गांव निवासी निमेश पांडे पुत्र संजय कुमार पांडे व आशुतोष शुक्ला पुत्र राघवेन्द्र शुक्ला को रविवार की देर शाम मुखबिर की सूचना पर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला ने दोनों के घर पर दबिश देकर अवैध दो 315 बोर के तमंचे के साथ दोनों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।






