विदेश
पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने माना- भारत बदल गया है
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान और अमेरिका के संबंध अब भारत या अफगानिस्तान से नहीं जुड़े हैं। भुट्टो इस समय दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका में हैं। बिलावल ने वाशिंगटन डीसी स्थित थिंक-टैंक, वुडरो विल्सन सेंटर में कहा न केवल मैं वर्तमान में हैरान हूं, बल्कि पाकिस्तान के प्रति अमेरिका की नई विदेश नीति के दृष्टिकोण से बिल्कुल प्रभावित हूं। हमारी (पाक-अमेरिका) बातचीत में यह भावना भी बढ़ी है। भुट्टो ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला भी करते हुए कहाकि भारत 2010 से बहुत बदल गया है।






