मनोरंजन

परिणीति चोपड़ा,अब इस फिल्ड में बनाएंगी नया करियर…

मुम्बई:  बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर उनके फैंस को झटका लग सकता है. राघव चड्ढा से शादी को बाद एक्ट्रेस के फिल्मी करियर को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे थे. कई लोगों का मानना था कि परिणीति राजनीति ज्वाइन करने वाली हैं.

परिणीति चोपड़ा ने शादी के बाद छोड़ी एक्टिंग
हांलाकि, अब इन सभी खबरों पर एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है. शादी के बाद एक्ट्रेस अब अपने जीवन का नया चैप्टर शुरू करने जा रही हैं. जी हां, ‘इश्कजादे’ एक्ट्रेस अब एक्टिंग के अलावा सिंगिंग में भी अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं.

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इस बात की घोषणा की है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि संगीत की दुनिया में वह अपना करियर शुरू करने जा रही हैं
बेहद एक्साइटेड हैं परिणीति चोपड़ा
अपनी इस नई जर्नी को लेकर परिणीति चोपड़ा बेहद एक्साइटेड हैं. वहीं इस गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा है. वह लिखती हैं कि ‘म्यूजिक हमेशा से मेरे लिए एक हैप्पी प्लेस रहा है. मैंने सालों से कई सारे म्यूजिशियन को स्टेज पर परफॉर्म करते हुए देखती आ रही हूं. वहीं अब मैं भी इस दुनिया का हिस्सा बनने जा रही हूं. मैं खुद को बहुत लकी मानती हूं. मैं अपने जीवन में एक नया चैप्टर शुरू करने को लेकर बेहद एक्साइटेड हूं.’

एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर कमेंंट्स की बाढ़ आ गई है. फैंस उन्हें उनकी इस नई जर्नी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं. मनीष मल्होत्रा ने भी परिणीति के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए ढेर सारी हार्ट वाली इमोजी बनाई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button