देश

भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा जनता का समर्थन

कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा के आज 1000 किलोमीटर पूरे हो गए। लगभग डेढ़ सौ दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में 3570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। इन सबके बीच कर्नाटक के बेल्लारी में कांग्रेस की यह भारत जोड़ो यात्रा पहुंची है। इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा पर अपने संबोधन में जबरदस्त तरीके से प्रहार किया। राहुल ने कहा कि जब यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी तो काफी काफी मुश्किल लग रही थी। लेकिन लेकिन चलने के साथ ही यह आसान लगने लगा। राहुल ने दावा किया कि भारत जोड़ो यात्रा को जनता से भरपूर समर्थन भी मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार पर भी निशाना साधा।

राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा की विचारधारा देश को कमजोर कर रही है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा नफरत की है। वो दोनों देश के खिलाफ काम कर रहे हैं। उन्होंने आरएसएस-भाजपा पर देश को बांटने का भी आरोप लगा दिया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग धर्म के लोग यात्रा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस विचारधारा को लेकर यह यात्रा शुरू की गई है, वह सिर्फ यात्रा की विचारधारा नहीं बल्कि कर्नाटक की सोच है, यह हिंदुस्तान की सोच है, भारत का इतिहास है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में हमने सोचा था कि 3500 कि.मी. पैदल चलना आसान नहीं है। मगर जब हमने चलना शुरू किया, कुछ दिन बाद चलना काफी आसान लगने लगा। ऐसा लग रहा था, जैसे कोई शक्ति पीछे से यात्रा को आगे की ओर धकेल रही।

कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि 4 राज्य, सैकड़ों किलोमीटर, लाखों लोग और सफर निरंतर जारी है। भारत जुड़ रहा है- नफरत, बेरोजगारी, महंगाई के विरुद्ध। राहुल ने कहा कि आज भारत में 45 साल में अब तक की सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। पीएम ने कहा था कि वह हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। तो वो नौकरियां कहां है?उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से, हम भारत जोड़ो यात्रा में कन्याकुमारी से कश्मीर जा रहे हैं। ये सफर 3500 कि.मी. का है, इसकी शुरुआत कन्याकुमारी से की, उसके बाद केरल और अभी हम कर्नाटक में हैं। इस दौरान अशोक गहलोत ने कहा कि जिस प्रकार ये लोग पूरे देश में तनाव, हिंसा, सांप्रदायिकता का माहौल बना रहे हैं ये देश बर्दाश्त नहीं करेगा।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button