देश

कार्यकर्ताओं को ऊर्जस्वित कर गया पीएम का संवादः सदानंद

गोरखपुर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यक्रम ”मेरा बूथ, सबसे मजबूत” अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली संबोधित किया। मंगलवार को भोपाल में हुए इस आयोजन से गोरखपुर क्षेत्र के पदाधिकारी और बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी जुड़े रहे। सबने प्रधानामंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअली विचारों को सुना। पीएम का संवाद सुन सभी ऊर्जस्वित थे।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सदानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान ”मेरा बूथ, सबसे मजबूत” से आत्मनिर्भर भारत को बल देने वाला रहा। यह विकसित भारत की संकल्पना की सिद्धि एवं भारत के महान लोकतंत्र को और अधिक सहभागी बनाने के एक आंदोलन के समान है।

यह ”नए भारत” के ”नए संकल्पों” से भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ने का प्रयास भी है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल में भाजपा के समर्पित व कर्मठ कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस संवाद को गोरखपुर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भी सुना। पीएम का यह संवाद भाजपा कार्यकर्ताओ में नई ऊर्जा का संचार कर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button