महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गुवाहाटी । असम-मेघालय के सीमावर्ती इलाके पंद्रह माइल में एक महिला की बड़े ही निर्मम तरीके से हत्या किए जाने का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोगों ने बुधवार को बताया कि सोनापुर थाना क्षेत्र के पंद्रह माइल इलाके में एक महिला का शव उसके घर के बाहर देखे जाने के बाद घटना की जानकारी तुरंत सोनापुर पुलिस को दी गई । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृत महिला का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम किए अस्पताल भेज दिया है। मृत महिला की पहचान रीता बोड़ो के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृत महिला रीता बोडो को बुधवार सुबह हसमत अली नामक युवक के साथ देखा गया था। जिसके बाद महिला मृत अवस्था में पाई गई।
स्थानीय लोगों ने आशंका व्यक्त किया है कि हसमत ने ही महिला की हत्या की है। घटना के बाद हसमत मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची सोनापुर पुलिस ने हसमत के मोबाइल को ट्रैक कर असम के कामरूप (ग्रामीण) जिले के हाजो पुलिस की मदद से महिला की हत्या मामले में हसमत को हिरासत में लिया है।






