देश

गृहमंत्री अमित शाह की रैली में चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस तैनात

चंडीगढ़ । केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सिरसा रैली के दौरान कई संगठनों द्वारा विरोध का ऐलान किए जाने के बाद पुलिस ने रैली की सुरक्षा को और मजबूत कर दिया है। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक पी.के. अग्रवाल ने शनिवार को अधिकारियों की बैठक लेकर गृहमंत्री शाह की सुरक्षा को लेकर रिव्यू किया। शनिवार को पूरे प्रदेश में असामाजिक तत्वों की धरपकड़ भी जारी रही।

रैली के दौरान पुलिस महानिदेशक खुद ओवर ऑल सुरक्षा प्रबंधों पर नजर रखेंगे। हरियाणा में राजनीतिक दलों के साथ ही पंच-सरपंच और खापों द्वारा गृहमंत्री के सिरसा दौरे के विरोध का ऐलान किया जा चुका है।

रैली के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना या विरोध प्रदर्शन आदि न हो इसके लिए 15 सीनियर आईपीएस और 30 से अधिक डीएसपी स्तर के अधिकारियों को सुरक्षा में तैनात किया गया है। गृहमंत्री की सुरक्षा के लिए पुलिस की 11 यूनिट बनाई गई हैं। हर यूनिट का इंचार्ज एक आईपीएस अधिकारी को बनाया गया है। इन यूनिटों में 50 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी, 30 ट्रैफिक पुलिस अधिकारी और 200 महिला पुलिस के जवान शामिल किए गए हैं। सभी यूनिटों में सात सौ के करीब एनजीओ कर्मचारी तैनात किए गए हैं। आईपीएस अधिकारियों के साथ ही 27 डीएसपी रैंक के अधिकारियों को भी केंद्रीय गृह मंत्री की सुरक्षा में तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button