विदेश

शहबाज शरीफ जलवायु बैठक में भाग लेने के लिए मिस्र का दौरा करेंगे

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 27वें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी27) के तहत एक उच्च स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए सोमवार से मिस्र की दो दिवसीय यात्रा करेंगे। विदेश कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री के साथ विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य तथा वरिष्ठ अधिकारी भी जाएंगे। प्रधानमंत्री शरीफ सीओपी27 के तहत सात और आठ नवंबर को शर्म अल-शेख जलवायु क्रियान्वयन सम्मेलन में भाग लेंगे।
सीओपी, जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (यूएनएफसीसीसी) के तहत निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था है, जो जलवायु परिवर्तन से निपटने के सामूहिक प्रयासों की समीक्षा करने के लिए वार्षिक बैठक करती है। इस साल यह बैठक छह से 18 नवंबर तक शर्म-अल-शेख रिजॉर्ट शहर में आयोजित की जा रही है। सीओपी27 के अध्यक्ष के तौर पर मिस्र के निमंत्रण पर शरीफ नॉर्वे के अपने समकक्ष जोनास गहर स्तोर के साथ आठ नवंबर को ‘जलवायु परिवर्तन और कमजोर समुदायों की स्थिरता’’ पर एक उच्च स्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता भी करेंगे।

प्रधानमंत्री शरीफ का बैठक से इतर कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करने का भी कार्यक्रम है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button