खाना-खज़ाना

ब्रेकफास्ट में बनाएं ओट्स

यह सोचते-सोचते आप बनाना तो बहुत कुछ चाहते हैं लेकिन फिर आप चाय के साथ बिस्किट और नमकीन खाकर अपना ब्रेकफास्ट कम्पलीट कर लेते हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह होती है कि सुबह के टाइम ज्यादातर लोग बिजी रहते हैं इसलिए उन्हें आसान ब्रेकफास्ट फूड की तलाश रहती है। आप भी अगर ऐसा ही कर रहे हैं, तो आपको बिस्किट या नमकीन जैसे अनहेल्दी फूड्स की जगह ओट्स के अप्पे ट्राई करने चाहिए। यह रेसिपी जल्दी बनकर तैयार हो जाती है। सबसे बड़ी बात यह है कि हेल्दी होने के साथ यह स्वादिष्ट भी बनते हैं। आप चाय और कॉफी के साथ इस ब्रेकफास्ट डिश को आसानी से खा सकते हैं। बच्चों को भी यह रेसिपी बहुत पसंद आएगी।ओट्स अप्पे बनाने की सामग्री-
ओट्स पाउडर
उड़द की दाल
लाल मिर्च पाउडर
नमक
काली मिर्च
प्याज
गाजर
शिमला मिर्च
घी/तेल

ओट्स अप्पे बनाने की विधि-
सबसे पहले भीगी हुई उड़द की दाल लें और इसे चिकना होने तक पीस लें। इसमें ओट्स का पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च डालें। इसे अच्छी तरह मिला लें। अब इसे मिलाने के बाद इसमें कटा हुआ प्याज, गाजर और शिमला मिर्च डालें। फिर अप्पे मेकर लें और अच्छी तरह ऑयल से ग्रीस कर लें।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button