भगवान राम सनातन धर्म के वाहक – क्षेत्रीय विधायक

जन एक्सप्रेस सुइथाकला/ जौनपुर: शुक्रवार को क्षेत्र के कटघर गांव स्थित प्राचीन राम जानकी मंदिर के नवनिर्माण शुभारंभ सत्र में क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि भगवान राम को सनातन धर्म का वाहक कहा। इस दौरान मंदिर निर्माण समिति के तमाम लोग मौजूद रहे।उक्त गांव स्थित प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर समय के साथ जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच गया था।जिसे देखते हुए उसके जीर्णोद्धार के लिए समिति के लोगों द्वारा लगभग डेढ़ हजार वर्ग फुट में मंदिर निर्माण का निर्णय लिया गया। शुक्रवार को पण्डित दीपक दुबे के पाण्डित्य कर्म के बीच क्षेत्रीय विधायक सिंह के हाथों उक्त मंदिर के नवनिर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ।इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने भगवान राम को सनातन धर्म का वाहक बताते हुए सभी से उनके द्वारा धर्म और मर्यादा के लिए उठाए गए पद चिन्हों पर चलने की अपील किया। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज के लिए धर्म और मर्यादा का पालन करना आवश्यक है ।इस दौरान प्रधान हरिश्चन्द्र बिंद, राजेश सोनी, बबलू मोदनवाल, प्रमोद सोनी, दिनेश प्रताप सिंह, राम नवल दुबे, अशोक सोनी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।






