विदेश

ब्रिटेन के आर्थिक संकट पर ऋषि सुनक ने खड़े किए हाथ?

लंदन: ब्रिटेन के लोग इन दिनों आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। देश ने नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से जनता को काफी उम्मीद है। ज्यादातर ब्रिटिश इस बात की उम्मीद कर रहे हैं कि पीएम सुनक उनकी आर्थिक दिक्कतों को जल्द ही दूर कर देंगे। हालांकि, सुनक ने साफ तौर पर कह दिया है कि सरकार हर किसी की समस्या का हल नहीं निकाल सकती है। उनका कहना है कि वह आने वाली आर्थिक कठिनाइयों के प्रति ईमानदार रहकर जनता का विश्वास हासिल करना चाहते हैं।

इस समस्या से निजात पाने के लिए मैं हर एक कदम उठाने को तैयार हूं, मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि सरकारी हस्तक्षेप की भी सीमा होती है। यह सही है कि हम जिस ट्रेड-ऑफ का सामना कर रहे हैं, उसे लेकर ईमानदार हैं। हर कोई अब उधार लेने की बात करता है। सरकार सब कुछ नहीं कर सकती है।’

टैक्स पॉलिसी पर बात करने से सुनक का इनकार
ऋषि सुनक से इनकम टैक्स और VAT को लेकर भी सवाल पूछे गए, जिस पर उन्होंने कमेंट करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं टैक्स पॉलिसी के बारे में अभी बात नहीं करना चाहता हूं। सुनक से पूछा गया कि क्या उन्होंने पार्टी के नए लीडरशिप चुनाव में बोरिस जॉनसन के साथ संयुक्त टिकट की पेशकश पर विचार किया? इस पर उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में बहुत स्पष्ट थे कि मेरे पास संसद में सहयोगियों का मजबूत समर्थन है। मुझे लगा कि मैं इस काम के लिए सबसे अच्छा हूं।भारत और ब्रिटेन के बीच FTA को लेकर बातचीत
आर्थिक सुधार को लेकर चल रहे प्रयासों की बात करें तो ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय ने हाल ही में कहा था कि सुनक संतुलित समझौते को लेकर प्रतिबद्ध हैं। साथ ही इस दिशा में भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को लेकर गहन बातचीत चल रही है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button