देश

सचिन पायलट ने सरकार को दी यह नसीहत

Listen to this article

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को ऐसी घटनाएं रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाना चाहिए।दरअसल सचिन पायलट प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें कहा गया है कि साल 2021 में देश भर में राजस्थान में सबसे ज्यादा दुष्कर्म के मामले दर्ज किये गये हैं। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020 के मुकाबले इसमें 19 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

सचिन पायलट ने कहा, यह गंभीर विषय है। इसको कैसे नियंत्रण में लाया जाए, इसपर सरकार को काम करना चाहिए। न्याय समय पर मिलना चाहिए और यह जरूरी है। सचिन पायलट ने कहा कि किसी के अंदर भी महिला के खिलाफ अपराध करने की हिम्मत नहीं आनी चाहिए।

पुलिस ने कहा कि कानून बनाना ही काफी नहीं है, माहौल भी बदलना चाहिए। यह हमारी जिम्मेदारी है। पिछले साल देश में कुल 31,667 रेप केस दर्ज किये गये।

Show More

Related Articles

Back to top button