सवर्ण आर्मी चित्रकूट टीम ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा
जातिगत आरक्षण खत्म करने, एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर रोक और सवर्ण आयोग गठन की मांग

जन एक्सप्रेस चित्रकूट। सोमवार 27 अक्टूबर को सवर्ण आर्मी चित्रकूट टीम ने प्रदेश महासचिव विजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस ज्ञापन में जातिगत आरक्षण खत्म करने, एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर रोक लगाने तथा सवर्ण आयोग के गठन की मांग की गई। जिला अध्यक्ष विनय मिश्रा, मातृशक्ति जिला अध्यक्ष विनीता द्विवेदी, राखी चौबे, जिला महासचिव दिलीप सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष संदीप मिश्रा, जिला सचिव राहुल मिश्रा, जिला महामंत्री अवनीश पांडे, जिला उपाध्यक्ष अमन मिश्रा, जिला महामंत्री मुन्नू गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष लव कुश त्रिपाठी, कार्यकारिणी सदस्य रमाशंकर शुक्ल, इंद्र कुमार मिश्रा, आईटी सेल प्रभारी नीरज पांडे, कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अविनाश शुक्ला, कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र, हर्षित सिंह ठाकुर तथा मानवेंद्र सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सवर्ण आर्मी टीम ने ज्ञापन के माध्यम से सवर्ण समाज के उत्थान हेतु ठोस कदम उठाने का अनुरोध किया और कहा कि समाज में समान अवसर और न्याय की भावना स्थापित करने के लिए यह आवश्यक है।






