उत्तर प्रदेशबाराबंकी

हाफ डाले की टक्कर से स्कूटी सवार मां-बेटी की मौत 

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बाराबंकी। थाना देवा अंतर्गत शादी समारोह से वापस हो रहे स्कूटी सवार एक परिवार को तेज रफ्तार हाफ डाला ने जोरदार ठोकर मार दी। जिसमें अस्पताल में उपचार के दौरान मां बेटी की मौत हो गई। जिसके बाद से परिवार वासियों का रो रो कर बुरा हाल है। बता दे सीतापुर जनपद के महमूदाबाद कस्बा चेक मंडी निवासी यासीन (40 )अपनी पत्नी परवीन बानो (38) पुत्र अबू हीरा (8 )अबू तालिब (3) व पुत्री हुमायरा के साथ स्कूटी से मंगलवार को बाराबंकी से गांव वापस जा रहा था।

जहां गुरुवार की सुबह देवा फतेहपुर मार्ग पर सलेमपुर के पास देवा इंडियन गैस सर्विस के सामने एक हाथ डाला नहीं स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी पर बैठे सभी लोगों को चोटे आई। जिन्हें पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए सीएचसी देवा भेजा। यहां यासीन परवीन बानो व हुमायरा हालत नाजुक बैठने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां हुमायरा व परवीन की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button