उत्तराखंडटॉप न्यूज़ट्रेंडिंग

कैंसर के कारण IPS अधिकारी की हुई मौत ! दिल्ली अस्पताल में ली आखिरी सांस

जन एक्सप्रेस / उत्तराखंड : वरिष्ठ आईपीएस अध‍िकारी केवल खुराना का रविवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में न‍िधन हो गया। केवल खुराना पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन, तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने दिल्ली के साकेत में स्थित मैक्स अस्पताल में आख‍िरी सांस ली। वर्तमान में उनके पास आईजी ट्रेनिंग की जिम्मेदारी थी।

लंबे समय से लड़ रहे थे कैंसर से
कैंसर से जूझ रहे IPS ध‍िकारी केवल खुराना का रविवार को न‍िधन हो गया। वह 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। उनकी गिनती तेज तर्रार अफसरों में होती थी। सीनियर आईपीएस केवल खुराना के निधन से पुलिस के साथ प्रदेश को बड़ी क्षति हुई है। वह हरिद्वार और देहरादून के भी एसएसपी रह चुके थे। उन्होंने देहरादून की यातायात व्यवस्था को सुधारा, साथी अपराध को नियंत्रण में भी विशेष भूमिका निभाते रहे थे।

अपने कार्यकाल में किए कई महत्वपूर्ण कार्य, म‍िल चुके हैं ये अवार्ड
केवल खुराना ने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वे उत्तराखंड पुलिस में यातायात निदेशक और कमांडेंट जनरल होमगार्ड जैसे अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस सुधार और होमगार्ड्स के मनोबल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आईपीएस अध‍िकारी केवल खुराना उत्‍तराखंड के पहले यातायात निदेशक भी बने थे। इस दौरान उन्‍होंने करीब चार सालों तक यह जिम्मेदारी संभाली थी। उन्‍हें ट्रैफिक ऑय एप लांच कराने और यातायात सुधार के लिए फिक्की की ओर से अवार्ड देकर सम्‍मान‍ित भी कि‍या गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button