देश

भाजपा के कई नेताओं की सुरक्षा ली गई वापस

केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए बिहार भाजपा के कई नेताओं की सुरक्षा को वापस ले लिया है। दरअसल, अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हुआ था। इस प्रदर्शन का असर बिहार में ज्यादा था। उस दौरान बिहार भाजपा नेताओं को लगातार निशाने पर लिया जा रहा था। उसी समय केंद्र सरकार की ओर से बिहार भाजपा के कई नेताओं की सुरक्षा में बढ़ोतरी की गई थी। इन नेताओं को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। हालांकि, अब सुरक्षा को वापस ले लिया गया है। जिन लोगों से सुरक्षा वापस लिया गया है उनमें बिहार भाजपा के 10 नेता शामिल हैं। सबसे खास बात तो यह भी है कि बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल से भी सुरक्षा वापस ली जा रही है।

गृह मंत्रालय समय-समय पर नेताओं की सुरक्षा पर मंथन करता है। उसके बाद ही नेताओं की सुरक्षा वापस लिए जाने और बढ़ाने को लेकर निर्णय होता है। जिन नेताओं की सुरक्षा को वापस लिया गया है उसमें बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल के अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेनू देवी, दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर, अररिया से सांसद प्रदीप सिंह, किशनगंज के एमएलसी दिलीप जायसवाल शामिल हैं। इसके अलावा कटिहार से एमएलसी अशोक अग्रवाल, बिस्फी विधायक हरि भूषण बचौल, दीघा विधायक संजीव कुमार चौरसिया और दरभंगा से विधायक संजय सरावगी का नाम शामिल है। यह सभी बिहार भाजपा के बड़े नेताओं में आते हैं।

कि केंद्र सरकार की ओर से जब अग्निपथ योजना लाया गया था, उस दौरान बिहार में जबरदस्त तरीके से बवाल हुआ था। अग्निपथ योजना को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान बिहार भाजपा नेताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा था। संजय जायसवाल और उपमुख्यमंत्री के घर के बाहर भी प्रदर्शन हुए थे। संजय जायसवाल ने तो गठबंधन में रहने के बावजूद भी नीतीश कुमार पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए थे। हालांकि, अब बिहार में सरकार बदल गई है। गौरतलब है कि वाई श्रेणी की सुरक्षा के तहत केंद्रीय बलों के दो से तीन कमांडो तैनात किए जाते हैं।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button