देश

ईद उल अजहा के अवसर पर राजधानी के ईदगाहों, मस्जिदों में अदा की गयी नमाज

रांची । रांची में ईद उल अजहा (बकरीद) के अवसर पर सोमवार को ईदगाहों, मस्जिदों में नमाज अदा की गयी। नमाज अदा कर देश और राज्य की खुशहाली, समृद्धि और अमन-चैन के लिए अल्लाह से दुआ की गयी। नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। इसके बाद अपने अपने घरों में कुर्बानी दी गयी। बकरीद के अवसर पर एक दूसरे से मिलने का सिलसिला दिन भर चलता रहा। उधर, बकरीद को देखते हुए रांची पुलिस भी पूरी तरह से सतर्क रही। रांची हरमू ईदगाह में मौलाना डॉक्टर असगर मिस्बाही ने नमाज़ पढाई तो डोरंडा ईदगाह में मौलाना सैयद शाह अलकमा शिबली ने नमाज़ पढ़ाई। हववारी मस्जिद में शहर काज़ी मुफ्ती क़मर आलम कासमी ने नमाज़ पढ़ाई तो मस्जिद जाफरिया में मौलाना सैयद तहजीबुल हसन रिजवी ने नमाज़ पढ़ाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button