एसपी ने पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

जन एक्सप्रेस प्रतापगढ़:जिले में मंगलवार को एसपी दीपक भूकर ने बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही भविष्य में भी ऐसे कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। गैंगस्टर एक्ट के शातिर इनामिया अभियुक्तों की त्वरित एवं प्रभावी गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका निभाने हेतु चौकी प्रभारी सिविल लाइन अनुपम त्रिपाठी, रानीगंज थाने पर तैनात एसआई शिवेन्द्र कुमार यादव व आरक्षी चन्दन यादव, पट्टी कोतवाली में तैनात आरक्षी सर्वेश राजपूत, नगर कोतवाली थाने में तैनात सिपाही मनोज कुमार को एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी दीपक भूकर द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा, साहस एवं तत्परता के साथ कर्तव्य पालन करते हुए कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया।






