उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़प्रतापगढ़सुल्तानपुर

सुल्तानपुर में सपा का शक्ति प्रदर्शन, महंगाई-बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा

सुल्तानपुर में सपा का शक्ति प्रदर्शन

जन एक्सप्रेस / उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को लम्भुआ तहसील मुख्यालय पर महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, बिजली कटौती और कानून व्यवस्था के मुद्दों को लेकर विशाल धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद पार्टी नेताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपकर जन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व विधायक लम्भुआ संतोष पाण्डेय ने किया, जबकि अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव ने की। इस दौरान हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए।

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और बिजली की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम जनता परेशान है। वहीं किसानों को समय पर खाद, बीज और डीजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जबकि धान रोपाई का सीजन शुरू हो चुका है।

उन्होंने मांग की कि पेट्रोलियम पदार्थों और बिजली की बढ़ी हुई दरों को तत्काल वापस लिया जाए तथा किसानों के लिए खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सपा नेताओं ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की भी मांग उठाई।

वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष सत्यपाल यादव ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव ने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का चुनाव होगा।

धरना-प्रदर्शन में राममूर्ति चौरसिया, जितेंद्र मिश्रा, अतेन्द्र जायसवाल, महेंद्र यादव, अली अहमद, पप्पू यादव, राजबली यादव, योगेश तिवारी, शुभम पाल, सलीम अहमद, इरफान अहमद, कलीमुद्दीन हाशमी, पंकज यादव, परमहंस यादव, शिवमोहन यादव, पंचबहादुर यादव, पुत्तीलाल निषाद, मकदूम सरोज, सुरजीत सिंह, राजेश सिंह, प्रसून मालवीय, रवि मिश्रा, संजय मिश्रा, नरेंद्र मिश्रा, लक्ष्मण गिरि, रामराज कोरी और मनीष तिवारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में समाजवादी पार्टी नेताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button