उत्तराखंडदेहरादून

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई 101 जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने याद किया

जन एक्सप्रेस/विकास नगर।भारतीय जनता पार्टी जिला देहरादून ग्रामीण ने विकास नगर ब्लॉक परिसर में देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं हम सभी के प्रेरणास्रोत ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 101 वी जयंती पर प्रदर्शनी लगाकर शुभारंभ कर, प्रदर्शनी का कार्यक्रम 25 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक चलेगा। कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन एवं वंदन किया।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मीता सिंह, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष हरबर्टपुर नीरू देवी, देहरादून महानगर सह प्रभारी संजय गुप्ता,जिला महामंत्री यशपाल नेगी,अमित डबराल,जिला उपाध्यक्ष ऋषभ अग्रवाल, मधु राघव, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र चावला, नवीन रावत, प्रमोद सिंह, ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता गुलरिया, उपासना भार्गव,आकाश मुल्तानी,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष खालिद मंसूर, मंडल अध्यक्ष अनुज गुलरिया,शुभम गर्ग, रचिता ठाकुर,आदि पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।।विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने श्रधेय अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनके कविताओं का स्मरण किया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button