दिल्ली/एनसीआर
सुजलान एनर्जी के चेयरमैन तुलसी तांती का निधन
नयी दिल्ली। नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी सुजलान एनर्जी के संस्थापक चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक तुलसी तांती का हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। वह 64 वर्ष के थे। कंपनी के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि तांती शनिवार शाम को अहमदाबाद से पुणे की यात्रा पर थे और उसी दौरान उनकी हृदय गति रुक गई। उनके परिवार में बेटी निधि और बेटा प्रणव हैं। कंपनी ने शेयर बाजारों को तांती के असामयिक निधन की सूचना दी है। कंपनी ने कहा, इस मुश्किल समय में अनुभवी निदेशक मंडल और वरिष्ठ प्रबंधन टीम तांती की विरासत को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। सुजलान एनर्जी इस समय राइट्स इश्यू के जरिये 1,200 करोड़ रुपये का कोष जुटाने की तैयारियों में लगी हुई है।






