टॉप न्यूज़ट्रेंडिंग

76वां गणतंत्र दिवस: ‘विकास और विरासत’ थीम पर झांकियां, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि

जन एक्सप्रेस/ दिल्ली: दिल्ली में कल 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस वर्ष की झांकियों का विषय “विकास और विरासत” होगा, जो भारत की सांस्कृतिक धरोहर और प्रगतिशील सोच को प्रदर्शित करेगा। कुल 26 झांकियां, जिनमें विभिन्न राज्यों, मंत्रालयों और विभागों की भागीदारी होगी, राजपथ (अब कर्तव्य पथ) पर अपनी भव्यता का प्रदर्शन करेंगी। झांकियां भारत की विविधता और अद्वितीयता को उजागर करने के साथ-साथ देश की आधुनिक उपलब्धियों को भी दर्शाएंगी।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि
इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुवियन्तों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से यह निमंत्रण दिया गया है। इस अवसर पर भारत की सैन्य शक्ति, संस्कृति और परंपरा का शानदार प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकियां शामिल होंगी।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, मेट्रो सेवा सुबह 3 बजे से
गणतंत्र दिवस समारोह को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, और यातायात की सुगमता के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। मेट्रो सेवा सुबह 3 बजे से शुरू होगी, ताकि लोगों को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने में कोई दिक्कत न हो। दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है और कार्यक्रम स्थल पर जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button