लखनऊ

सुभासपा ने 22 सदस्यीय शामली जिला कमेटी घोषित की

लखनऊ । आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने संगठन विस्तार को तेज कर दिया है। पार्टी को पूर्वांचल ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में फैलाने की रणनीति पर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कदम बढ़ा दिए हैं। इसी कड़ी में शनिवार को पश्चिमी उप्र के शामली जनपद की जिला कमेटी की घोषणा करते हुए संगठन को जनता के बीच जाने के निर्देश दिए हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने शामली जिले की कार्यकारिणी में 22 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने शोकेन्द्र कश्यप को जिला अध्यक्ष, विशाल कश्यप को जिला प्रमुख महासचिव, दो संगठन मंत्री टीटू प्रधान व अरविंद कश्यप, केपी सिंह जागलान को मीडिया प्रभारी बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button