बुन्देलखण्ड एक्स्प्रेस वे पर डबल डेकर स्लीपर टुरिस्ट बस ने बुलेरो को मारी टक्कर,चार की मौत
माँ की अस्थियाँ विसर्जित करने इलाहाबाद जा रहे बुलेरो सवार चार सगे भाइयों की मौत

जन एक्स्प्रेस/हमीरपुर: बुन्देलखण्ड एक्स्प्रेस वे पर आंध्रप्रदेश से आ रही डबल डेकर स्लीपर टुरिस्ट बस ने मौदहा के इचौली ग्राम के पास पीछे से जबरदस्त टक्कर मारदी। हादसे में बुलेरो सवार चार सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। जिसमें तीन भाईयों की मौके पर जबकि एक की बांदा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
बताया गया है कि सुबह 9 बजे के करीब माँ की अस्थियाँ विसर्जित करने इलाहाबाद जा रहे चार सगे भाईयों की बुलेरो यूपी 95 जे- 2519 को आन्ध्रप्रदेश से आ रही डबल डैकर स्लीपर टुरिस्ट बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि बुलेरो सवार महोबा खन्ना के ग्राम घोड़ी निवासी सगे भाई 65 वर्षीय सिद्धगोपाल पुत्र मैयादीन, जबकि 40 वर्षीय रामसहोदर पुत्र छोटेलाल,वही 55 वर्षीय घनश्याम पुत्र छोटेलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बचे हुये 35 वर्षीय सोनू पुत्र प्यारे लाल चौथे भाई की इलाज के दौरान बांदा अस्पताल में मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही सीओ मौदहा ने कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये मोर्चरी हाउस भिजवाने के साथ ही जख्मियों को सीएचसी मौदहा से बांदा रेफर किया गया है। सीओ मौदहा ने बताया कि हादसे की वारदात को अंजाम देने वाली बस को कब्जे में लेकर जरुरी कानूनी कार्यवाही की जा रही है।






