
जन एक्सप्रेस /विकासनगर :- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी पछवादून द्वारा जिला अध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार एवं नैनीताल एसपी के पुतले का दहन कर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य बाजार स्थित तिलक भवन पर एकत्रित हुए। यहां से जोरदार नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में गली चौक पहुंचे, जहां प्रदेश सरकार एवं नैनीताल एसपी के पुतले का दहन किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि सरकार के इशारे पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को रोकने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि संविधान की शपथ लेने वाली सरकारी मशीनरी का राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता किसी से डरने वाला नहीं है । राहुल गांधी के नेतृत्व में संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा।
पूर्व मंत्री नवप्रभात ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को पूरी तरह कमजोर कर दिया है। सरकार हर मोर्चे पर विफल है । अब सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर जनता एवं विपक्ष को डराने-धमकाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
पुतला दहन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष बॉबी नौटियाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश, हरबर्टपुर अध्यक्ष आशीष पुंडीर, विपुल जैन, जितेंद्र रावत, मोहित बिष्ट ,सहसपुर ब्लॉक अध्यक्ष अमित पवार ,जिला महासचिव राजीव शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव बिना चौहान, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित रमोला, शशांक शर्मा,सलीम, वाजिद अली, सोमेंद्र टंडन भुवन पंत, राजेंद्र बिंजोला हरीश ग्रोवर,समीर अंसारी,बेली राम ,आनोद वर्मा,सुरेश राणा,गौरव शर्मा,रणबीर शर्मा,अमित शर्मा निरंकार शर्मा,ठाकुर,फुरकान, गौरव शर्मा,वैभव गुप्ता, सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।






