CrimeUP POLICEUPPOLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

बेनीगंज पुलिस ने 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार

 

रिपोर्ट-बी जी मिश्र

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई में  अपराध एवं गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बेनीगंज पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुकदमा अपराध संख्या 252/2025, धारा 3(1) गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त रामू पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम पहला मजरा रायपुर, थाना बेनीगंज, जनपद हरदोई को बरगदिया तिराहे के पास से गिरफ्तार किया

पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ललित सैनी, कांस्टेबल अश्वनी कुमार तथा कांस्टेबल श्रीकान्त यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button