पुलिस ने देशी शराब ठेके से हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण
आरोपियों के कब्जे से चोरी के शत प्रतिशत 03 लाख 58 हजार 600 रुपए नकद बरामद।

जन एक्सप्रेस/बांदा।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्ण कान्त त्रिपाठी के निकट पर्यवेक्षण में थाना कालिंजर पुलिस द्वारा देशी शराब के ठेके से हुई चोरी की घटना का सूचना के 08 घण्टे के भीतर सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी के शत प्रतिशत रुपए बरामद किया गया है । गौरतलब हो कि कटरा कालिंजर में 17 मार्च की रात्रि को देशी शराब के ठेके से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था जिसके सम्बन्ध में ठेके के अनुज्ञापी साजिद पुत्र सुबराती द्वारा 18 मार्च 26 को थाना कालिंजर पर नामजद तहरीर दिया गया था।जिस पर थाना कालिंजर पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया।इसी क्रम में घटना में शामिल अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर दुर्गा माता मंदिर के पास कटरा कालिंजर से गिरफ्तार कर लिया गया।तलाशी के दौरान उनके कब्जे में चोरी के शत प्रतिशत 03 लाख 58 हजार 600 रुपए,बिक्री के स्कैनर मशीन व अवैध तमंचा बरामद हुआ है।बता दें कि मुख्य अभियुक्त आशीष उर्फ पप्पू उसी दुकान का सेल्समैन है जिसने अपने 02 अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।गिरफ्तार अभियुक्तों में आशीष कुमार उर्फ पप्पू पुत्र दादूराम निवासी बसराही थाना कालिंजर,संतोष उर्फ संतु पुत्र शम्भू निवासी तरहटी थाना कालिंजर व अरविन्द उर्फ आनन्द पुत्र शंकरलाल निवासी तरहटी थाना कालिंजर है।






