उत्तर प्रदेशमहराजगंज

दी पैरामाउंट अकादमी के बच्चों ने महोत्सव 2025 में बटोरे सम्मान

जन एक्सप्रेस महाराजगंज:महराजगंज में आयोजित महोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम में दी पैरामाउंट अकादमी के छात्रों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और पदक देकर सम्मानित किया। स्कूल के बच्चों ने विभिन्न श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन किया, जिनमें जूनियर ग्रुप डांस, सीनियर ग्रुप डांस, जूनियर सोलो, सीनियर सोलो, गणेश वंदना, और ड्रामा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ प्रमुख रहे। इसके अलावा, छात्रों ने जूनियर क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया और विज्ञान प्रदर्शनी में भी अपनी योग्यता का परिचय दिया।छात्रों की इन उपलब्धियों पर विद्यालय में हर्ष का माहौल रहा। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों की मेहनत, प्रतिभा और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। वहीं, विद्यालय प्रबंधक श्री विजय बहादुर सिंह ने बच्चों को विद्यालय परिसर में मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा बच्चे ही हमारे उज्जवल भविष्य की नींव हैं। ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने से उनकी प्रतिभा निखरती है और शारीरिक व मानसिक विकास को नई दिशा मिलती है। बच्चो के शानदार प्रदर्शन ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि जिले में भी नई पहचान स्थापित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button